प्रयागराज, जून 28 -- कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को हुए एलपीजी टैंकर हादसे में झुलसे चार मरीजों का इलाज एसआरएन अस्पताल की न्यू बर्न यूनिट में चल रहा है। झुलसे मरीजों में कृष्ण पाल मौर्य, अतुल कुमार जनरल वार्ड और अनिल कुमार व हीरामणि आईसीयू में भर्ती हैं। मोतीलाल नहेरू मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य व प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन ने बताया कि मरीजों का उपचार चल रहा है, हालांकि चारों मरीजों की स्थिति गंभीर है। 60 से 90 फीसदी तक झुलसे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...