बाराबंकी, अप्रैल 2 -- बाराबंकी,संवाददाता। जिले में बुधवार देर शाम शुरू हुआ गैस टैंकर रिसाव गुरुवार सुबह तक भी जारी रहा, जिससे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। असैनी मोड़ के पास खड़े एलपीजी टैंकर से लगातार गैस रिसाव होने के चलते प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया और हाईवे को बंद कर दिया। करीब 14 घंटे बीत जाने के बाद भी रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। हालांकि, डायवर्जन के बावजूद कई जगहों पर लंबा जाम लगा रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौके पर स्थिति को संभालने के लिए की बंथरा (लखनऊ) स्थित विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया था, लेकिन शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सक...