नवादा, मार्च 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। युद्ध के कारण भविष्य में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच नवादा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर अमित अनुराग द्वारा एक विशेष आदेश जारी किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष शाखा, बिहार और जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में यह कदम उठाया गया है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण ईंधन की किल्लत की अफवाह फैल रही है, जिससे पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसी स्थिति में असामाजिक तत्व सक्रिय होकर आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी कर सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.