एलपीजी गोदामों, वितरण केन्द्रों का अधिकारी करेंगे नियमित निरीक्षण
खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गुरुवार को वीसी से तेल कंपनियों के प्रबंधकों व गैस वितरकों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीसी हुई। जिसमें एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य बताया गया। इधर जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने संबंधित को एलपीजी गोदामों, वितरण केन्द्रों व अन्य संदिग्ध स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही जरूरत पड़ने पर तलाशी व जब्ती की कार्रवाई करने को भी कहा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। किसी तरह की अनियमितता पर कार्रवाई होगी। साथ ही सख्त हिदायत दी कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग, अनाधिकृत भंडारण व अवैध व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.