फतेहपुर, मार्च 7 -- फतेहपुर। करीब 11 माह बाद एक बार फिर से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। इस बार घरेलू व कामर्शियल दोनों सिलेंडरों में बढ़ोत्तरी की गई है। शनिवार की सुबह एकाएक हुए दामों में इजाफे के बाद से ग्रहणियों नाराजगी व्यक्त की। जबकि होली के पूर्व से गैस की किल्लत से भी आम आदमी को जूझना पड़ रहा है। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण खाड़ी देशो से होने वाली गैस की सप्लाई पर इसका असर दिखाई देने लगा है। नतीजतन घरेलू रसोई गैस (14.2 किग्रा) और कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किग्रा) की कीमतों में शनिवार सुबह बढ़ोत्तरी हो गई। जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई के बजट संग होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें भी बढा दी हैं। पहले ही आम आदमी सब्जियों की महंगाई को लेकर खासे परेशान थे अब गैस सिलेंडर की महंगाई के कारण उनकी रसोई का बजट भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.