गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने बताया कि गुरुवार को कंट्रोल रूम नंबर 0124-2868930 पर एलपीजी गैस से जुड़ी 51 शिकायत पहुंचीं, जिनका त्वरित समाधान कर दिया है। एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वर्तमान में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उनके मुताबिक 58 गैस एजेंसियों के पास करीब साढ़े 15 हजार सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। यह उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.