जहानाबाद, मई 20 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूर्णत: सामान्य है। 20 मई की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 3056 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले के सभी 14 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। साथ ही अरवल जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान स्थिति के अनुसार पेट्रोल की उपलब्धता 96.74 किलोलीटर तथा डीजल की उपलब्धता 199.7 किलोलीटर है, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ...