किशनगंज, मार्च 15 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच किशनगंज पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। किशनगंज पुलिस द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि हाल के दिनों में फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो और फोटो तेजी से वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि एलपीजी गैस की भारी कमी हो गई है। पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक और अफवाह करार दिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी गैस वितरकों को उनकी मांग के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में आम लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.