आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग की तपिश के चलते जिले में एलपीजी गैस की किल्लत अभी भी बरकरार है। रसोई गैस संकट के हालात अभी नहीं सुधर रहे हैं। इसका सीधा असर रसोइयों तक पहुंच गया है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति रूकने से घरेलू गैस सिलेंडर की डिमांड बढ़ गई हैं। जिसके चलते जमाखोरी के साथ ही कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने एजेंसियों के साथ ही अन्य दुकानों पर छापेमारी की।गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं की दुश्वारियां अभी खत्म नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों के गोदामों पर गैस सिलेंडर के लिए शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही लाइन लग गई थी। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कराई थी, उनको गैस सिलेंडर मिल गए, लेकिन जिनकी बुकिंग पहले से नहीं थी, उन्हें निराश होना पड़ा।...