सीतापुर, मार्च 31 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के एक निजी मैरिज लॉन में आम आदमी पार्टी की पदाधिकारियों की बैठक की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है उसको मजबूत करना हमारा काम है। सभी कार्यकर्ता अब घर घर जाकर संगठन बनाए और जनता के लिए संघर्ष करें। इस दौरान देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में सभासद के पूर्व प्रत्याशी राकेश सक्सेना ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर और लखनऊ उपाध्यक्ष राजेश को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सर्वेश, सुमित, दिलशाद, किशोरी लाल, राकेश सक्सेना, मुनेंद्र ,रघुवीर, राजेश,पूजन मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...