इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। रसोई गैस के संकट के दौरान जिले में चोरी छुपे रिफलिंग का खेल कई जगह चल रहा है। 26 अप्रैल की रात बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में गैस रिफलिंग के दौरान आग लगने से एक महिला की जलकर मौत हो गई है। इसी तरह जिले में भी मार्च माह में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में आग लग गई थी। सूत्रों की मानें तो जिले में बसरेहर, भरथना, चकरनगर, बकेवर, लखना, उझियानी लुधियानी, निवाड़ीकला बिजौली ऊसराहार क्षेत्रों के अलावा शहर के पास सराय दयानत, कराईपुरा, सुंदरपुर, एकता कॉलोनी, पक्का बाग, रानीबाग, गाड़ीपुरा आलमपुरा शाहग्रान आदि क्षेत्रों में चोरी छुपे गैस रिफलिंग का धंधा चल रहा है। कई जगह घनी आबादी भी है। अगर ऐसे में हादसा हो जाए तो प्रशासन को नियंत्रण करने में पसीने छूट जाएंगे। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते इस पर रोक नही...