हरिद्वार, मार्च 12 -- एलपीजी की कालाबाजारी और समय पर गैस आपूर्ति न मिलने से परेशान रेहड़ी-पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारियों ने गुरुवार को चंडी चौराहे पर प्रदर्शन किया। लघु व्यापारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर विरोध जताया। शासन-प्रशासन से स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अलग से गैस कोटा तय करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी के माध्यम से खाने-पीने की सामग्री बेचने वाले छोटे दुकानदारों को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गैस की कमी और कालाबाजारी से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को अधिक दामों पर गैस सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे उनकी आमदनी पर असर पड़ रहा है।संजय चोपड़ा ने कहा कि स्ट्रीट फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.