साहिबगंज, अप्रैल 6 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । एलपीजी गैस की कमी एवं ईएमआई (मासिक किस्त) जमा करने के कथित दबाव को लेकर सोमवार को बरहरवा, रांगा, बरहेट, कोटालपोखर व दिग्घी सहित आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों वाहन चालकों ने लबदा स्थित शोरूम के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित चालकों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। मौके पर मौजूद Àसंबंधित वाहन चालकों ने बताया कि वाहन खरीदते समय क्षेत्र में गैस की उपलब्धता सुचारू थी, लेकिन वर्तमान में एलपीजी की भारी किल्लत हो गई है। स्थिति यह है कि 45 दिनों में मुश्किल से एक सिलेंडर घरेलू गैस मिल पा रही है। ऐसे में चालक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि गैस का उपयोग भोजन बनाने में करें या वाहन चलाने में। इससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। इधर, जाम की सूचना पर बरहरवा अंचल अधिकारी...