जामताड़ा, मई 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। एलपीजी गैस कनेक्शन के अपडेट के नाम पर एपीके फाइल भेज कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का उद्भेदन गुरुवार को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने उद्वेदन किया है। इस मामले में तीन शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित बरामद किया गया है। यह साइबर अपराधी देश के विभिन्न राज्यों में सुनियोजित तरीके से साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते थे।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया मामले का खुलासा एसपी शंभू कुमार सिंह ने गुरुवार को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। मौके पर एसपी शंभू सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त टीम ने नारायणपुर थाना के दक्षिणीडीह के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में साइबर अपराधियों के वि...