पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है। पूर्णिया जिला अन्तर्गत बुधवार को 7959 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बुधवार को कुल 8152 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार कुल 7959 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 14443 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- एलपीजी गैसे सिलेंडर की दिक्कत नहीं गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप स...