पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों व गोदामों पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को जिले में संचालित विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों के माध्यम से 10 हजार 73 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए। वहीं एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 8 हजार 909 गैस सिलेंडर सुरक्षित रखे गए हैं। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि रविवार को कुल 15 हजार 125 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की थी। इसके विरुद्ध नियमानुसार 10 हजार से अधिक सिलेंडरों का वितरण कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जि...