महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाना एक युवक को भारी पड़ गया। अफवाह फैलाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे उठा लिया। युवक से थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एलपीजी गैस की कमी और वितरण को लेकर भड़काऊ व गलत जानकारी पोस्ट की थी। मामले की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे उठा लिया है।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी खबर या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक अफवाह और भ्रम की स्थिति न बने। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाना अब आसान नहीं है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.