भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा है कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। साथ ही सभी गैस एजेंसियों के गोदामों की निगरानी भी हो रही है। भागलपुर में गैस की कहीं किल्लत नहीं है। गैस की आपूर्ति और वितरण नियमित रूप से की जा रही है। 7 अप्रैल को भी बुकिंग के विरुद्ध अधिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग और वितरण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम गैस वितरण एवं बुकिंग की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बुधवार को कई गैस गोदामों पर मार्केटिंग ऑफिसर के द्वारा जांच भी की गई है। सभी गैस कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति की समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.