बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में वर्तमान समय में कुल 21,488 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन 10 अप्रैल को जिले भर में लगभग 12,544 सिलेंडरों की डिलीवरी सुनिश्चित की गई। वहीं जिले में औसत बैकलॉग 4.7 दर्ज किया गया है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने संबंधित कंपनियों को निर्देश दिया कि बैकलॉग को यथाशीघ्र न्यूनतम स्तर पर लाया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा तेल विपणन कंपनियों के प्रदर्शन तथा एलपीजी वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में दैनिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि कल की कुल बुकिंग 11,546 रही जबकि औसत दैनिक बुकिंग लगभग 4,494 के आसपास बनी हुई है। डीएम ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि एलपीजी की होम डिलीवरी व...