नई दिल्ली, मार्च 13 -- घरेलू गैस को लेकर पैदा हुई अफरा-तफरी के बीच सरकार ने देशवासियों को अहम सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि देश में एलपीजी की कोई शॉर्टेज नहीं है। इसलिए घबराहट में किसी तरह की बुकिंग से बचें। पश्चिम एशिया संकट से ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बीच सरकार ने शुक्रवार को यह बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि घरों के लिए एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। गैस सिलेंडर के लिए घबराहट में बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहाकि पांच मार्च से अब तक घरेलू एलपीजी उत्पादन में 30 प्रतिशत की वृद्धि की जा चुकी है। उन्होंने कहाकि घबराहट में सिलेंडर की बुकिंग की कोई जरूरत नहीं है। किसी भी एलपीजी डीलर के पास स्टॉक खत्म नहीं हुआ है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.