एलपीजी की कीमत में वृद्धि से रसोई में पड़ा भार : कांग्रेस
रांची, जून 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने एलपीजी की कीमत में वृद्धि पर केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार के दौरान महंगाई को लेकर हो-हल्ला करने वाले भाजपा के नेता अब क्यों चुप हैं। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया संघर्ष के जवाब में 41 देशों में ईंधन के स्रोत होने के बड़े-बड़े दावे किए थे, उनका क्या हुआ? उन्होंने पूछा कि आज भी ग्रामीण इलाकों में एलपीजी की कमी क्यों है? रांची में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910 रुपये से बढ़ाकर 999.50 रुपये हो गई है, जबकि पिछले महीने इसकी कीमत 970 रुपये थी। यह भी पढ़ें- लखनऊ में घरेलू रसोई गैस सिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.