लखनऊ, मार्च 29 -- संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की चिनहट में हुई बैठक में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालकों ने अपनी दिक्कतें बताईं। व्यापारियों ने कहा कि कॉमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर का संकट बना हुआ है। गैस बुकिंग के समय को लेकर कई तरह के संदेशों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। कारोबारियों ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि व्यापारियों की बात शासन तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान प्रवीणमणि त्रिपाठी, प्रभात राय, नितिन सचान, राकेश सिंह, रतनदास, राजेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, गुलाब यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.