लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस की कमी के कारण कई होटल संचालक अब कोयला और लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं। होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास केवल दो-तीन दिनों का ही गैस स्टॉक बचा है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि गैस नहीं मिलने से वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कोयला और लकड़ी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लागत भी बढ़ रही है और खाना बनाने में अधिक समय लग रहा है। कोयला आसानी से मिल रहा है लेकिन खर्च बढ़ गया है।कोयला और लकड़ी से खाना बनाने में अतिरिक्त मजदूरी और समय लग रहा है। इससे व्यवसाय का खर्च बढ़ गया हैगैस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.