औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी-कोयला से भोजन बनाने के निर्देश अंबा, संवाद सूत्र। प्रारंभिक स्कूलों में चलने वाले मध्याह्न भोजन योजना में एलपीजी की संभावित कमी को लेकर विभाग सतर्क हो गया है। शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय के निर्देश के आलोक में जिले के एमडीएम प्रभारी डीपीओ रवि कुमार रोशन ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में एलपीजी की अनुपलब्धता के कारण विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बाधित होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में सभी विद्यालयों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी और कोयला आदि का उपयोग कर भोजन तैयार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बच्चों को नियमित रूप से भोजन मिलता रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों के पोषण कार्यक्रम पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। विभागीय निर्देश के अनुसार यह व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.