एलपीजी किल्लत से फास्टफूड की 50 फीसदी दुकानें बंद
बस्ती, मई 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी का असर होटल, रेस्टोरेंट से लेकर फास्ट फूड विक्रेताओं पर पड़ता दिख रहा है। वैवाहिक सीजन के बीच में हुई यह बढ़ोत्तरी आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। क्योंकि कैटरिंग का खर्च बढ़ने से शादी का बजट भी बढ़ेगा। डिमांड के मुताबिक कॉमर्शियल सिलेंडर की जिले में सप्लाई नहीं हो पाने से परेशान व्यापारियों को बढ़े दाम का भुगतान करना होगा। खासतौर से छोटे दुकानदारों के सामने तो रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि शहरी और कस्बों में संचालित लगभग 50 फीसदी फास्ट फूड की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। जबकि कई दुकानदारों ने अस्थायी रूप से कारोबार बंद भी कर दिया है। बता दें कि एक मई से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ गए हैं। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.