अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट आंकड़ों के साथ स्थिति साफ कर दी है। विभाग के अनुसार जिले में व्यवसायिक एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि में निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में ऑयल कंपनियों द्वारा ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की बुकिंग और आपूर्ति प्रणाली सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग के बाद अधिकतम 45 दिनों और नगरीय क्षेत्रों में 25 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। 30 मार्च को जिले में कुल 13,489 गैस सिलेंडरों की बुकिंग के सापेक्ष 11,496 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.