झांसी, मार्च 19 -- प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ पर मुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी दी। वीडियोकान्फ्रेंसिग से निर्देश दिए कि महौल बिगाड़ने की जो भी कोशिश करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कमिश्नर आईजी झांसी आदि मौजूद रहे। एलपीजी कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। चैत्र नवरात्र 20 मार्च को अलविदा की नमाज और 21 मार्च को ईद-उल-फितर के मद्देनज़र व्यापक तैयारियों की मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। सतर्कता बरती जाए। धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर ही रखें। एनआईसी हॉल में झांसी के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, आईजी आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एसएसपी ब...