लखनऊ, मार्च 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत सरकार के गलत फैसले से लोगों को लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है। घरों में भट्टी बनानी पड़ेगी, चूल्हें तैयार करना पड़ेगा। बाजार में इलेक्ट्रिक से चलने वाले सामान की मारामारी है। एलपीजी की कमी की पूरी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की है। दोनों सरकारें जिम्मेदारी से भाग रही हैं। सरकार लोगों को लाइनों में लगवाती रही है। कभी नोटबंदी, कभी रसोई गैस तो कभी आधार की लाइन। भाजपा की सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने शंकराचार्य से मुलाकात के बाद ये बातें कहीं।अखिलेश गुरुवार को ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी शुभ काम और आगे बढ़ने का काम शुरू करने से पहले साधु-संतों का आशीर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.