नई दिल्ली, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया और आम जनमानस में तैर रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन के आला अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में ईंधन का कोई संकट नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध बनाए रखा जाए और कृत्रिम संकट पैदा करने वाले जमाखोरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।वैश्विक परिस्थितियों के बीच आपूर्ति की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया वैश्विक परिस्थितियों और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार रात को प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। इस दौरान खाद्य एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.