वाराणसी, मई 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर से लेकर गांवों तक एलपीजी उपभोक्ताओं की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। गांवों में रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिन बाद बुकिंग के नियम ने मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं, शहर में भले ही बुकिंग के नियम में ढील दी गई है लेकिन गैस एजेंसियों के कर्मचारियों, ट्रॉलीमैनों की मनमानी के कारण बुकिंग के 15-20 दिन बाद सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है।सिलेंडर की डिलीवरी में दिक्कतों को लेकर उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर शिकायतें करने पहुंच रहे हैं। वहां कर्मचारी कभी ट्रॉलीमैन के चलते तो कंपनी से आपूर्ति प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, गोदामों पर लग रही लाइन उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों पर सिलेंडर को ब्लैक करने की भी शिकायतें की हैं। वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतें...