एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर धावा दल गठित
हाजीपुर, जून 10 -- हाजीपुर । निज संवाददाता आम उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिलेभर में विशेष निगरानी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण एवं आवश्यकतानुसार छापेमारी की व्यापक व्यवस्था की गई है। एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए जिले के सभी प्रखंडों में विशेष धावा दल (रेडिंग टीम) का गठन किया गया है। इन दलों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर धावा दल गठित अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.