कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को देखते हुए एलपीजी आपूर्ति को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं। एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार ने बताया कि एलपीजी आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इसका नंबर 0512-2988763 और 6394616122 जारी किया गया। कॉल सेंटर पर कालाबाजारी से संबंधित सूचनाएं भी दे सकते हैं। मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। एडीएम आपूर्ति ने बताया कि कॉल सेंटर में तीन चरण में ड्यूटी लगाई गई है। कॉल सेंटर पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र रंजन, सुधा सिंह व मोनिका यादव तैनात रहेंगे। इसी तरह अपराह्न तीन से रात 11 बजे तक पूर्ति निरीक्षक सचिन श्रीवास्तव व आशुतोष अवस्थी और रात 11 से सुबह 7 बजे तक पूर्ति निरीक्षक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.