नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के आसपास मंडरा रहा है। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड में मामूली तेजी थी। यह 100.44 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 89.36 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के 6 अक्टूबर के रेट जारी कर दिया है। आज भी दोनों फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें आखिरी बार मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के रेट चार बार में 7.50-7.50 रुपये बढ़े थे। आइए देखें सीएनजी और एलपीजी के क्या कोई बदलाव हुआ है.पेट्रोल-डीजल के आज के रेट बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। दूसरी ओर प्रीमियम पेट्रोल XP95 109.24 रुपये, XP100 167.35 रुपये और XG 100.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 ...