नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल। लौंगव्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देहरादून में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित एक समारोह में दिया गया। त्रिपाठी ने अपने नेतृत्व में लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास को नई दिशा दी है। उनकी दूरदर्शी सोच, नवाचारपूर्ण कार्यशैली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण ने उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान दिलाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.