एलपीआईएस ने जीती अंडर-19 इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप
बाराबंकी, मई 7 -- बाराबंकी। लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल (एलपीआईएस), श्रद्धा स्पोर्ट्स अकादमी और जेबीएम स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच एलपीआईएस और शिव राम सिंह इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें एलपीआईएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सैनिक पब्लिक स्कूल और बाबा गुरुकुल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में बाबा गुरुकुल ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।फाइनल मुकाबला एलपीआईएस और बाबा गुरुकुल के बीच खेला गया। एलपीआईएस की टीम ने शुरू से ही आक्रामक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.