नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले कारोबारी एलन मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन में 276 मिलियन डॉलर (करीब 2,600 करोड़ रुपये) से ज्यादा का चंदा दिया है। मस्क ने जुलाई से अब तक यह रकम रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े संगठनों को दी है। इस पैसे का इस्तेमाल उन राज्यों में पार्टी के चुनाव प्रचार को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी से उसे कड़ी चुनौती मिल रही है। साल 2025-26 के चुनाव चक्र में मस्क अब तक रिपब्लिकन पार्टी को कुल 366 मिलियन डॉलर दे चुके हैं। यह रकम 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के लिए दिए गए 290 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। इस तरह मस्क रिपब्लिकन पार्टी के सबसे बड़े चंदा देने वाले व्यक्ति बनकर उभरे हैं। यह भी पढ़ें- 'हिंदुओं के हालात पर कब...