नई दिल्ली, जुलाई 23 -- एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में बुधवार, 22 जुलाई को करीब 5% की गिरावट आई। वहीं, स्पेसएक्स के शेयर 6 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। इससे मस्क को एक ही दिन में 44.4 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अब दुनिया के इस सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति 745 अरब डॉलर रह गई है। कुछ दिन पहले ही मस्क ट्रिलियनेयर बने थे। टेस्ला के शेयरों में गिरावट उस वक्त हुई जब कंपनी ने अप्रैल से जून तिमाही के मिले-जुले नतीजे पेश किए। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर रहा, लेकिन मुनाफे में बड़ी कमी और निगेटिव फ्री कैश फ्लो ने निवेशकों का भरोसा कम कर दिया। विस्तारित कारोबार में टेस्ला के शेयर 4.4% गिरकर 374.01 डॉलर पर आ गए। नियमित कारोबार में भी शेयर 1.3% लुढ़का और साल 2026 में अब तक यह 15% नीचे आ चुका...