नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क को इस 5 अगस्त के बाद सबसे बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को उनकी दौलत एक ही दिन में 79.4 अरब डॉलर घटकर 906 अरब डॉलर रह गई। मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर 3.1% टूट गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क के अलावा जेफ बेजोस, लैरी पेज, सर्गी ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, माइकल डेल को भी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। क्योंकि, प्रमुख कंपनियों जैसे एनविडिया, माइक्रो सॉफ्ट, एप्पल, अमेजन, गूगल, मेटा और टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।अरबपतियों की दौलत में गिरावट की वजह अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार, 22 अक्टूबर को टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंता और दिग्गज कंपनियों के नतीजों के बाद निवेशकों की...