एलन मस्क की कंपनी में नौकरी, भारी भड़कम पैकेज; पटना के डॉक्टर की बेटी से 80 लाख की ठगी
पटना, अगस्त 24 -- Cyber Fraud: पटना के एग्जीबिशन रोड निवासी महिला डॉक्टर की बेटी से एलन मस्क की कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 80 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने टेलीग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क किया था। बाद में विश्वास हासिल कर उसने दो साल के दौरान युवती से रुपये अपने खाते में मंगवाए। इस संबंध में महिला डॉक्टर की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला डॉक्टर परिवार के साथ एग्जीबिशन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहती हैं। उनकी बेटी अच्छी नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान भारती मित्तल नाम के शख्स ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से युवती से संपर्क किया। उसने खुद को एलन मस्क की कंपनी का अधिकारी बताया। धीरे-धीरे उसने युवती का विश्वास जीत लिया। दोनों के बीच टेलीग्राम पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान शातिर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.