जमशेदपुर, जून 11 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य और एलडी वन जेडीसी के चेयरमैन अमरनाथ को नोएडा टूर के दौरान दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। प्रबंधन ने उन्हें जेडीसी के इंडस्ट्रियल टूर पर भेजने से साफ इनकार कर दिया। इस कारण एलडी वन जेडीसी की टीम सात दिवसीय इंडस्ट्रियल टूर पर बिना चेयरमैन के रवाना हुई। टीम कोच्चि, चेन्नई और बेंगलुरु गई थी और एक दिन पहले शहर लौट आई है। यूनियन नेतृत्व ने अमरनाथ को भी टूर पर भेजने का आग्रह किया था, लेकिन प्रबंधन ने किसी भी हाल में अनुशासनहीनता बरतने वाले व्यक्ति को भेजने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- टाटा कमिंस में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर दो कर्मी बर्खास्त बताया जा रहा है कि यह पहली घटना है, जिसमें प्रबंधन ने जेडीसी चेयरमैन को ही टूर पर जाने की अनुमति नहीं दी।

हिंदी हिन्द...