एलडी भट्ट अस्पताल में मिलीं खामियां, सीएमओ ने दिए सुधार के निर्देश
काशीपुर, अप्रैल 22 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान मेडिकल वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही, बंद पड़ा आईसीयू वार्ड और अस्पताल परिसर में नगर निगम के पुराने कूड़े वाहनों की मौजूदगी पाई गई। सीएमओ ने बताया कि आईसीयू की पाइपलाइन टूटी हुई थी, जिसे ठीक कर सेंट्रल ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी गई है और आईसीयू को तत्काल प्रभाव से शुरू करा दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में खड़े कूड़े के पुराने वाहनों को 25 अप्रैल तक हटाया जाए। महिला डिलीवरी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रसव अस्पताल में ही होंगे। किसी भी दाई द्वारा घर पर डिलीवरी कराए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। हाल ही में बाजपुर में ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की अनुमति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.