एलडीसी के वेतन पर आपात सिंडिकेट, जांच के बाद मिलेगा वेतन
भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में कर्मियों के लिए सरकार ने वेतन जारी कर दिया है, लेकिन विवि में इस बार जारी वेतन के पत्र के आधार पर ऐसे लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के वेतन पर रोक लगा दी गई है, जो तय से ज्यादा भुगतान पा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को सिंडिकेट की आपात ऑनलाइन बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने की। बैठक में इस एजेंडे को लेकर कुलपति ने कहा कि जो क्लर्क तय से ज्यादा वेतन पा रहे हैं। उनके मामले को जांच कमेटी देखेगी। जांच रिपोर्ट आने तक कर्मियों का वेतन रोका गया है। इस पर एक सदस्य ने सदन में कहा कि चूंकि वेतन सरकार द्वारा देरी से जारी की गई है, इस कारण कर्मियों को फिलहाल वेतन जारी कर दिया, इसके बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाए, लेकिन प्रभारी कुलपति ने वित्त का मामला बताकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.