लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर पुलिस ने एलडीए के रिटायर लिपिक की मदद से फर्जी कागज बना कर प्लॉट बेचने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। मई 2023 में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार था। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पीजीआई मीरा विहार निवासी सतवीर सिंह को दयाल चौराहे के पास से पकड़ा गया। आरोपित ने एलडीए के रिटायर लिपिक राम सिंह की मदद से ट्रांसपोर्ट नगर भूखंड संख्या ई-104 के फर्जी कागज बनाए थे। जिसके बाद प्लाट को मेसर्स यूजनिक्स मेडी साइंसेस के निदेशक गोविंद सिंह को बेचा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो मई 2023 को अनुभाग अधिकारी अशोक कुमार सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सतवीर सिंह के साथ अंगद सिंह, राजीव कुमार बाजपेई, रिटायर लिपिक राम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.