लखनऊ, सितम्बर 7 -- कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, बचाव और उपचार के लिए लागू पॉश अधिनियम-2013 के अनुपालन में सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के कमेटी हॉल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 90 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में जिजीविषा सोसाइटी की मंजरी उपाध्याय, रुपाली सिंह और आरती गुंजन ने कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत प्रक्रिया और आंतरिक समिति की भूमिका की जानकारी दी। अध्यक्षता अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने की। संचालन आंतरिक समिति की सदस्य सचिव प्रेरणा रानी और सदस्य नीरज कुमार ने किया। कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष विनोदिनी मिश्रा समेत ध्रुव मल्होत्रा, नीलू सिंह, संघमित्रा गौतम, संकेत शर्मा और रवि सानंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...