एलडीए में ओटीएस 18 अप्रैल से,हेल्प डेस्क बनेगी
लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाताएलडीए में 18 अप्रैल से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू होगी। इसका लाभ प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को मिले, इसके लिए सभी बकाएदारों को योजना के बारे में सूचना पहुंचायी जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी बकाएदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये।उपाध्यक्ष ने बताया कि इस बार ओटीएस के अंतर्गत मानचित्र एवं शमन मानचित्रों के बकाएदार आवेदकों को भी राहत दी जाएगी। इसमें जिन लोगों ने मानचित्र के देय शुल्कों की किस्तें समय पर जमा नहीं की हैं, उन्हें भी दण्ड ब्याज से छूट के प्रावधान का लाभ मिलेगा। योजना में आवेदन जमा करने की तिथि से तीन माह के अंदर निस्तारण होगा। डिफाल्ट अवधि के लिए दंड ब्याज से पूरी राहत मिलेगी। केवल साधारण ब्याज लिया जाएगा, जिसकी गणना सॉफ्टवेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.