एलडीए में एआई करेगा टेंडरों की जांच, एक दिन में पूरा होगा मूल्यांकन
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) टेंडर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सहारा लेने जा रहा है। इंडिया एआई मिशन के तहत एक वेब आधारित एआई बिड इवैल्यूएशन सिस्टम विकसित कराया जाएगा, जिसके माध्यम से टेंडरों की तकनीकी और वित्तीय जांच पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी और सटीकता से हो सकेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद 15 से 30 दिन में पूरी होने वाली टेंडर मूल्यांकन प्रक्रिया महज एक दिन में पूरी की जा सकेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर एआई आधारित एप तैयार कराने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने बताया कि एलडीए के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के लिए जारी होने वाले टेंडरों में भाग लेने वाली कंपनियां पात्रता, अनुभव, वित्तीय स्थिति, तकनीकी यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.