लखनऊ, मई 1 -- शहर में किफायती आवास की बढ़ती मांग को देखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मध्यम और अल्प आय वर्ग के लिए बड़ी योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 3000 से अधिक मकान बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण कर जमीन को अंतिम रूप दे दिया है। अब परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एलडीए की इस योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को राहत देना है जो सीमित आय के चलते महंगे फ्लैट खरीदने में सक्षम नहीं हैं। प्रस्तावित परियोजना के तहत करीब 3000 से ज्यादा मकान बनाए जाने की तैयारी है। इन मकानों की कीमत 8 लाख से 30 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है, जिससे मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें- तीन योजनाओं में एलडीए का बिजली का मेगा प...