लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सूरजकुंड पार्क का निरीक्षण किया तो इसके रखरखाव और चल रहे विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर लापरवाही और गड़बड़ियां उजागर हुईं। कार्यों की सुस्त रफ्तार और अव्यवस्था देख वीसी ने संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई और इसके तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही देखरेख करने वाले ठेकेदार पर एक लाख जुर्माना लगाया। --- यह भी पढ़ें- वसंतकुंज में पार्कों की बदहाली पर ठेकेदार डिबारअधूरे कार्यों पर नाराजगी और भारी जुर्माना वीसी को पार्क में फाउंटेन लगाने का काम अधूरा मिला है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता मनोज सागर को निर्देश दिया कि कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया।मूर्तियों के विवरण और वॉल मेंटेने...