लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी सभी आवंटित आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन कराएगा। इससे सम्पत्तियों का रिकॉर्ड अपडेट होगा और फर्जीवाड़े की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि नागरिक सेवाओं को और पारदर्शी व सुगम बनाने के उद्देश्य से सम्पत्ति की फाइलों का डिजिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसमें कुछ सम्पत्तियों के रिकॉर्ड नहीं मिल रहे हैं। इस स्थिति में प्राधिकरण का कार्य भी बाधित होता है और आवंटियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा रिकॉर्ड अपडेट न होने से फर्जीवाड़े की संभावना भी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब सभी योजनाओं की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सत्यापन कराया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.