लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। एलडीए द्वारा तेलीबाग बाजार के व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रविवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस अवसर पर तेलीबाग इकाई के अध्यक्ष राजन मिश्रा ने बताया कि व्यापारी दशकों पुराने भवनों के मानचित्र मांगने और सीलिंग की कार्रवाई की चेतावनी से आक्रोशित हैं। उन्होंने मांग कि तेलीबाग मार्केट को जोनल और मास्टर प्लान में 'मार्केट स्ट्रीट' (कामर्शियल स्ट्रीट) घोषित किया जाए। संगठन के महामंत्री राजू बाजपेयी ने बताया कि यह अभियान दो अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष राजेश चावला, आलोक गोयल और आंचल साहू सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।उतरेठिया के व्यापारी सौंपेंगे ज्ञापनलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एलडीए द्वारा भेजी ग...